Showing posts with label आरोग्यं. Show all posts
Showing posts with label आरोग्यं. Show all posts

Friday, February 10, 2012

स्वास्थ्य-चेतना


बचपन देखो पीड़ा भरा-सा 
दुःख का और लाचारी का
ग़रीबों को बिना इलाज,
शिकार भूख, बीमारी का! 

क्या होगा वैभव विलास
जो पीड़ा उनकी बाँट न पायें,
पढ़-लिखके भी उनके लिए
कुछ अच्छा न कर पायें!

एक उद्देश्य यहाँ ये भी हो,
'आरोग्य' प्रसार हम कर पायें, 
तृण-तृण से भी कुछ विशेष 
भीड़ में हम सब कर जाएँ !

इसीलिए विनती है सबसे
स्वास्थ्य-चेतना हम फैलाएं
'प्रथम सुख निरोगी काया है'
गर्व से हम सब कह पायें!

"So, Stay healthy, save money on medicine and contribute it for the poor!"

Picture Courtesy: http://publichealth.msu.edu/pph/index.php/academic-programs/graduate-certificate/international