Saturday, January 29, 2011

वसंत




झड़ते-बिखरते,
सूखे पीले पत्ते.
नव-आवरण को
वृक्ष तरसते.
सब्र करो, उग आयेंगे
फिर से हरे पत्ते!

चिड़ियों की चहक से
चहकती-सी दुनिया.
फूलों की खुशबू से
महकती-सी दुनिया.
कई छोड़ चले, कई आएंगे
फिर से चमकते दमकते!
 
क्यूँ हो मन में
विरह का क्षोभ?
क्यूँ पाले कोई
मिलन का लोभ?
कहती नियति- ढल जायेंगे
यूँही मिलते-बिछड़ते!
Picture Courstey: Mark Schellhase http://commons.wikimedia.org/wiki/User:Mschel

Dedicated to my close-to-heart friends Saurabh, Srishti and Vishal-  you make the spring of my life...

Saturday, January 1, 2011

गीत नया गुनगुना ऐ मन



गीत नया गुनगुना ऐ मन.
दिल के तार बजे छन-छन.
तोड़ के सारे कुपित बंधन,
उन्मुक्त छिड़े सौरभ मन-उपवन!

देखो गाता मंद-समीर यह,
देखो झूम रहा है कण-कण.
प्रेम-माधुर्य को कर आलिंगन,
वर्ष है आया यह नव-नूतन.

कोई दिल की बात छुपे ना,
शब्द पिरो ले जैसे दर्पण.
और झूमे इनके संगीत में,
स्नेह-विभोर अपना यह जीवन.


Dedidated to Swarn Di, who has always been so inspiring for me!

Sunday, December 12, 2010

किसी की सिसकियों में खुद को तलाश लें


कितनी अनुपम ये सृष्टि है!
पर छोटी अपनी दृष्टि है. 

कहीं हैं भोर कहीं सांझ हैं,
कहीं अति कहीं अनावृष्टि है. 

कहीं कलकल बहता विलास है,
और कहीं बस बुझती आस है. 

किसका है सुख, किसकी विपदा?
कौन है आया रहने को सदा? 

क्यूँ न हम सत्कर्म साध ले. 
थोड़ी पीड़ा उनसे बाँट लें. 

आओ मिला धरती आकाश लें. 
किसी की सिसकियों में खुद को तलाश लें.
 

Dedicated to Dada Shankarsananada and Didi Arpana, who inspire me to come back into a life of value, a life to work for others who are deprived.


P.S.: The vedios Dada showed us during Singapore Jagruti on the situation of Haiti were quite moving.
AMURT and AMURTEL though are working ferrociously towards alleviating the multitudes of pains people are suffering from. If we can do something, we should just do it. http://amurthaiti.org/